[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेनिंज लेफ्टिनेंट रमन सिंह मीणा का घर मणकसास लौटने पर सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेनिंज लेफ्टिनेंट रमन सिंह मीणा का घर मणकसास लौटने पर सम्मान

सरकारी स्कूल में पढ़कर बिना किसी कोचिंग के 17 साल में किया मुकाम हासिल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

ककराना : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ट्रेनिंज से पहली बार छूटी आने पर रमन सिंह मीणा का अभिनंदन किया गया। रमन सिंह ने भारतीय सेना में ऑल इंडिया रैंक 69 प्राप्त करते हुए यह गौरव हासिल किया था। इस अवसर पर गांव के बनवाले बालाजी मंदिर मणकसास में प्रसादी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । रमन सिंह हाल ही में छह माह की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार घर लौटे हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में है। रमन सिंह के पिता मातादीन ने कहा कि यह बेटे की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। वहीं, बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर जितेन्द्र मीणा और रोहित मीणा (रेलवे) ने बताया कि रमन का चयन SSB बोर्ड जालंधर (पंजाब) के माध्यम से हुआ था।

गौरव की बात यह है कि रमन सिंह ने गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया, जिससे वह युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं। इस मौके पर आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेशध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने विशेष रूप से शिरकत की और कहा “रमन सिंह जैसे युवा हमारी प्रेरणा हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बुलंदियों को छू लिया। ऐसे युवाओं को मंच देकर सम्मानित करना समाज के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र मीणा, बजरंग लाल मीणा, लालचंद मीणा, डब्यू राणा, जितेन्द्र मीणा, संजय मीणा, सुनील मीणा, सावरमल सैनी, सुरेश सिलोलिया, मुकेश गुजर, रामेश्वर गुजर, हरिराम मीणा, भोलूराम गुजर, विकी मीणा, मोहित कुमार, नथु कुमावत, संजय मीणा, कानू, नरेश कसाना, माडू राम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62