किसान सभा ने कामासर में बनाई नई कमेटी:दीपदास अध्यक्ष और सुखाराम सारण मंत्री बने, 15 सदस्यीय टीम का गठन
किसान सभा ने कामासर में बनाई नई कमेटी:दीपदास अध्यक्ष और सुखाराम सारण मंत्री बने, 15 सदस्यीय टीम का गठन
सरदारशहर : अखिल भारतीय किसान सभा ने सरदारशहर के गांव कामासर में 15 सदस्यीय ग्राम कमेटी का गठन किया है। कमेटी में दीपदास को अध्यक्ष और सुखाराम सारण को मंत्री चुना गया है। किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी ने बताया कि ये संगठन देश का एकमात्र किसान संगठन है। ये किसानों की उचित मांगों के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि बीमा क्लेम, बिजली और पानी जैसे मुद्दों को लेकर जिले में आंदोलन किया जाएगा।

नवगठित कमेटी में रघुवीर सिंह और प्रेमचंद सारण को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार जांगिड़ को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है। कमेटी के अन्य सदस्यों में श्रवण कुमार, रामचंद्र मेघवाल, राजकुमार सारण, सहीराम नायक, गोरधन सारण, अमीलाल, सहीराम, तुलसी सारण, कन्हैयालाल स्वामी और डूंगराराम कसवां शामिल हैं।

कार्यक्रम में तहसील मंत्री काशीराम सारण, नंदूराम, हरिराम सारण, बजरंगलाल, सत्यनारायण दुलाराम सारण और सांवरमल डूडी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044840

