सीकर में महिला की संदिग्ध मौत:पति का आरोप- दो युवकों अवैध संबंध बनाने का बनाते थे दबाव, पहले भी मिली थी धमकी
सीकर में महिला की संदिग्ध मौत:पति का आरोप- दो युवकों अवैध संबंध बनाने का बनाते थे दबाव, पहले भी मिली थी धमकी
सीकर : सीकर के जाजोद थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विजयलक्ष्मी शर्मा नाम की महिला अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। सुबह जब परिजन उसे जगाने आए तो वह नहीं उठी।
दिल्ली में नौकरी करने वाले मृतका के पति कमलेश शर्मा ने गांव के ही दो युवकों सुरेश और महेश कुमार पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों आरोपी उनकी पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। सुरेश ने पहले भी कमलेश को जान से मारने की धमकी दी थी।
थानाधिकारी गिरधारीलाल के अनुसार, FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045114


