[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन की आवश्यक बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन की आवश्यक बैठक संपन्न

ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 6 जुलाई को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन जिला इकाई द्वारा झुंझुनूं शहर मुख्यालय पर आयोजित होने वाले ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 को लेकर एक आवश्यक बैठक स्थानीय जोशियो की कुटिया में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता दाधीच समाज के ज़िलाध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने की ।बैठक में शहर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा चर्चा कर सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व में 29 जून को निर्धारित ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह के दिन सरकार द्वारा दो परीक्षाएं यू जी सी नेट व 10 वी,12 वी पास विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन होने के चलते सम्मान समारोह आगामी 6 जुलाई रविवार को करना प्रस्तावित किया गया है । इसके साथ ही बैठक में सम्मान समारोह को पूर्ण सफल एव भव्य बनाने के लिए सभी उपस्थित विप्रजन ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव भी व्यक्त किए।ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह 2024-25 में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं जिन्होंने दसवी व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 व उस से अधिक अंक प्राप्त किए हो के आवेदन हेतु अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है । 25 जून के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे । आवेदन जिला टीम के समक्ष स्वय प्रस्तुत होकर या जारी किए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं ।

बैठक में विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, फाउंडेशन के संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, वशिष्ठ शर्मा, सुभाष जोशी, रामगोपाल शर्मा बी एम एस, अशोक जोशी, अमृतलाल जोशी, श्याम सुंदर निर्मल, राकेश सहल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, दिनेश जोशी, विजय शंकर जोशी, हरिकिशन शुक्ला, अनिल जोशी, एडवोकेट कमल शर्मा, सुरेंद्र कुमार जोशी, रमेश कुमार महमिया, रमेश चौमाल, ओमरतन जोशी, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेंद्र कुमार दाधीच, दीपक जोशी, संदीप कुमार सहल, रामचंद्र जोशी, नवीन जोशी, अंकित जोशी, विक्की जोशी, सी पी जोशी, बबलू जोशी, गौरव दाधीच, विक्रांत जोशी, राजीव पांडे, कृष्णानंद शर्मा, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सौरभ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin