युवाओं की धड़कन सचिन पायलट : महनसरिया
युवाओं की धड़कन सचिन पायलट : महनसरिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दौसा भढ़ाणा में आयोजित प्रेरणा दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के प्ररेणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने पुकारा है सचिन पायलट हमारा के संदेश पर नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने पंखा सर्किल पर युवाओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। महनसरिया ने भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में लाखों कार्यकर्ताओं व युवाओं ने कार्यक्रम में नारा दिया कि राजस्थान के युवाओं ने पुकारा है सचिन पायलट हमारा है। महन सरिया ने कहा कि आज तक इतिहास में एमपी, विधायक, पूर्व मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष कहीं पर भी नहीं आए। यह इतिहास में पहली बार हुआ है। इस अवसर पर किसनाराम धायल, रिछपाल सारण, शीशपाल बुडानिया, प्रभुदयाल बुरड़क, अयूब खान मलवाण, सज्जन सिंह राठौड़, हरिसिंह राठौड़, अमर सिंह दनेवा, सतवीर बेनीवाल, लक्ष्मण सिंह, सत्यनारायण भाटी व मोहन ट्रेलर आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041592


