[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस स्टैंड शिमला पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बस स्टैंड शिमला पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

बस स्टैंड शिमला पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : शिमला के ग्रामीणों ने सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खेतड़ी व जिला कलेक्टर झुंझुनूं को पुनः पत्र लिख कर ग्राम शिमला बस स्टैंड पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि रवा – दूधवा मार्ग पर दिन भर ओवरलोड वाहन डस्ट, रोड़ी आदि से भरे हुए तेज गति से तथा तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाते हुए गुजरते हैं। जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। इसके लिए अनेक बार ओवरलोड वाहन चालकों को बोला भी जा चुका है लेकिन वो अपने वाहनों की गति सीमा को धीरे नहीं करते हैं। इस स्थान पर बस स्टैंड, टेम्पू स्टैंड, ग्रामीण बैंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बच्चों के खेल का मैदान, अन्नपूर्णा रसोई, अटल सेवा केंद्र, पानी का टैंक व मेडिकल स्टोर आदि अनेक संस्थाये है। जहां दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर दोनों साइड में होना अति आवश्यक है जिसके कारण तेज गति से चल रहे ओवर लोड वाहनों की गति सीमा कम हो सके। इस सड़क पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु तत्कालीन जिला कलेक्टर नीमकाथाना ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को करीब 10 माह पूर्व आदेश भी दिए थे लेकिन अभी तक भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin