[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के वार्ड 23 में एक महीने से जलभराव:टूटी नाली से 10 घरों के मुख्य रास्ते पर पानी जमा, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के वार्ड 23 में एक महीने से जलभराव:टूटी नाली से 10 घरों के मुख्य रास्ते पर पानी जमा, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर के वार्ड 23 में एक महीने से जलभराव:टूटी नाली से 10 घरों के मुख्य रास्ते पर पानी जमा, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 23 में जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यहां एक महीने से 10 घरों के मुख्य रास्ते पर पानी जमा है। स्थानीय निवासियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी खेतूलाल जाखड़ के अनुसार, नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जलभराव का कारण गंदे पानी की निकासी वाली मुख्य नाली का टूटा होना है।

वार्ड पार्षद को भी इस मामले में कई बार सूचित किया गया। पार्षद ने सड़क स्वीकृति का आश्वासन दिया था। 50 दिनों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड के मंगेज मीणा और खेतूलाल जाखड़ ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि टूटी नाली की मरम्मत की जाए। साथ ही जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

Related Articles