[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग के अपहरण और रेप का आरोपी गिरफ्तार:दुकान से सामान लेने गई लड़की को ले गया था युवक, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

नाबालिग के अपहरण और रेप का आरोपी गिरफ्तार:दुकान से सामान लेने गई लड़की को ले गया था युवक, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

नाबालिग के अपहरण और रेप का आरोपी गिरफ्तार:दुकान से सामान लेने गई लड़की को ले गया था युवक, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के अनुसार एक महिला ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि 23 फरवरी को उसकी नाबालिग बेटी दोपहर में घर के पास की दुकान से सामान लेने गई थी। वह वापस घर नहीं लौटी।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी डूंडलोद के एक युवक से बात करती थी। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला। नाबालिग ने युवक पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker