[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां ही सुरक्षित भविष्य की नींव : जसवंत सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां ही सुरक्षित भविष्य की नींव : जसवंत सिंह

आज की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां ही सुरक्षित भविष्य की नींव : जसवंत सिंह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर बीकानेर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने ‘वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान‘ अंतर्गत शुक्रवार को जिले के रतनगढ़ में हुडेरा रोड़ स्थित पीएचईडी के उच्च जलाशय के सफाई कार्यक्रम, परसनेऊ में अमृत सरोवर का निरीक्षण व राजलदेसर में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने उच्च जलाशय का वॉल्व खुलवाकर सफाई का वॉश आउट सफाई कार्य करवाया तथा खण्ड के अधीन समस्त उच्च जलाशयों, स्वच्छ जलाशयों, एवं भू-तल जलाशयों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थितों को प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान‘ के बारे में समुचित जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारी आज की गतिविधियां सुरक्षित भविष्य की नींव है। हमें अपने परिवेश को सुंदर, स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित रहना होगा। हमारी दैनिक आदतों में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को शामिल करें। इसी के साथ अभियान अंतर्गत अधिकाधिक सहभागिता निभाते हुए अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने उपस्थितों को जल संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत परसनेऊ में अमृत सरोवर का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया तथा ग्रामवासियों से संवाद करते हुए अभियान की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने राजलदेसर में वन विभाग की नर्सरी का अवलोकन किया तथा तैयार पौधों की जानकारी लेते हुए वृक्षारोपण अभियान की पूर्व तैयारी के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता महेन्द्र कांटीवाल, विष्णु शर्मा, रेखा गौड़, गिरधारी लाल प्रजापत, कन्हैयालाल एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77