[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CRPF जवान मनोज कुमार नेतड़ की गुमशुदगी पर आक्रोश:पूर्व सैनिक संगठनों ने उठाई जांच की मांग; 9 अप्रैल से लापता हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

CRPF जवान मनोज कुमार नेतड़ की गुमशुदगी पर आक्रोश:पूर्व सैनिक संगठनों ने उठाई जांच की मांग; 9 अप्रैल से लापता हैं

CRPF जवान मनोज कुमार नेतड़ की गुमशुदगी पर आक्रोश:पूर्व सैनिक संगठनों ने उठाई जांच की मांग; 9 अप्रैल से लापता हैं

झुंझुनूं : CRPF का एक कॉन्स्टेबल दो महीने से लापता है। पुलिस अभी तक गुमशुदा जवान की तलाश नहीं कर पाई है। ऐसे में पूर्व सैनिकों के संगठनों में गुस्सा फूट पड़ा। मामला झुंझुनूं जिले का है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व सैनिकों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल झुंझुनूं के भोड़की गांव निवासी CRPF कॉन्स्टेबल मनोज कुमार नेतड़ 9 अप्रैल 2025 को सुबह 9:15 बजे अपने गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुए थे। वे छुट्‌टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे थे। 9 अप्रैल की शाम 5.50 बजे उनके दिल्ली में होने के इनपुट मिले, लेकिन इसके बाद मनोज का कुछ पता नहीं चला।

परिजन और पूर्व सैनिकों का कहना है कि दो महीने से मनोज लापता है। अब चिंता हो रही है। मनोज का पता लगाने के लिए त्वरित और गहन जांच की मांग की है।

इस दौरान भूतपूर्व सैनिक न्याय समिति के अध्यक्ष कैलाश सुरा, पूर्व सैनिक संघ के महासचिव कैप्टन अमरचंद खेदड़, कैप्टन महेंद्र सिंह झाझरिया, कैप्टन रामनिवास नेतड़, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सूबेदार मेजर धर्मपाल भांभू, कैप्टन सीताराम धिवा, सूबेदार अमर सिंह खीचड़, वारंट ऑफिसर रामेश्वर सिंह बाटड़ मौजूद रहे।

साथ ही सीआरपीएफ संगठन के इंस्पेक्टर विद्याधर सिंह दुलड़, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, विनोद मुंड, हवलदार रतिराम कसवा, विजय कुमार, आशीष कुमार मील, अजय सिंह बुढ़ानिया, अमरपाल खीचड़, सुनील कुल्हारी, सुभाष कुमावत, अनीता देवी, प्रतिभा, सुमन देवी, सुभिता देवी, राकेश मिल, विजय सिंह, शिवराम सिंह झाझरिया, विवेक पूनिया भी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin