रींगस में बंद पड़े पानी फिल्टर प्लांट से चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर; आरओ, हाई प्रेशर मोटर समेत मशीनें चुराई
रींगस में बंद पड़े पानी फिल्टर प्लांट से चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर; आरओ, हाई प्रेशर मोटर समेत मशीनें चुराई
रींगस : रींगस बंद पड़े पानी फिल्टर प्लांट से चोरी का मामला सामने आया है। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने प्लांट से मशीनें, एसी, पंखे समेत कई सामान चुरा लिया। मामला एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र परसरामपुरा सरगोठ का है।
प्लांट संचालक महेंद्र सिंह ने गुरुवार शाम को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रीको क्षेत्र में स्थित उनका प्लांट कई महीनों से बंद पड़ा था। जब वे प्लांट की जांच के लिए पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर के दरवाजे खुले थे।

चोरों ने दीवार फांदकर प्लांट में प्रवेश किया। उन्होंने पानी फिल्टर का आरओ, हाई प्रेशर मोटर और 25 एचपी की दो मोटरें चुरा लीं। इसके अलावा ब्लोइंग मशीन की पीएलसी कनवेयर मोटर, बैच कोडिंग मशीन और ओजोनेटर भी ले गए।

चोरों ने कंप्यूटर सेट, चार एयर कंडीशनर, एक एलईडी और पांच छत पंखे भी चुराए। साथ ही टेबल फैन, वायरिंग, 10 एग्जॉस्ट फैन, 4 फराटा पंखे, आरओ पैनल, लैब का सामान और 7 कुर्सियां भी गायब हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। महेंद्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044085


