चूरू विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय पर होगा
चूरू विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय पर होगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों का शहर ब्लॉक कांग्रेस व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से सोमवार 10-30 बजे आपणी योजना कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन होगा। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि कार्यक्रम आयोजक विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया के द्वारा कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन होगा, भाजपा सरकार की विफलताओं और जिला प्रशासन की नाकामियों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले चूरू लोकसभा युवा सांसद राहुल कस्वा, चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व सभापति, पार्षदगण, शहर एव देहात कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,छात्र संगठन एन एस यू आई, और सक्रिय कार्यकर्ता के साथ आमजन भी इसमें अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर जिला प्रशासन को अवगत करवाएंगे।