जल संरक्षण अभियान, जोहड़ी की सफाई की:रींगस में कलश यात्रा निकाली, दीपदान किया; जल संरक्षण का महत्व समझाया
जल संरक्षण अभियान, जोहड़ी की सफाई की:रींगस में कलश यात्रा निकाली, दीपदान किया; जल संरक्षण का महत्व समझाया
रींगस : रींगस के भैंरू बाबा मंदिर की जोहड़ी पर राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका ने जोहड़ी की सफाई करवाई और दीपदान का आयोजन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका की महिला कर्मचारियों ने कलश यात्रा निकाली। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सरिता चौधरी के अनुसार जल संरक्षण पखवाड़े के अवसर पर जोहड़ी का पूजन भी किया गया।
उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने स्थानीय निवासियों को जल संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से भूजल स्तर बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पालिका के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी और भैंरूजी मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इनमें कनिष्ठ अभियंता लोकेश निठारवाल, फायर ब्रिगेड प्रभारी बाबूलाल साखुनिया, स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमावत और मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर प्रमुख रूप से शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042472


