नगर पालिका कार्यालय से फायरमैन की बाइक चोरी:बाहर खड़ी कर कुछ देर के लिए गया था अंदर; बाहर आया तो मिली गायब
नगर पालिका कार्यालय से फायरमैन की बाइक चोरी:बाहर खड़ी कर कुछ देर के लिए गया था अंदर; बाहर आया तो मिली गायब
रींगस : रींगस कस्बे में नगर पालिका कार्यालय के सामने से फायर ब्रिगेड कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। यह घटना बुधवार शाम को हुई। फायर ब्रिगेड कर्मचारी सुरेश कुमार शाम 4 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक कार्यालय के सामने खड़ी की। जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो बाइक वहां से गायब थी। सुरेश ने तुरंत स्टाफ से बाइक के बारे में पूछताछ की। किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आसपास के इलाके में भी बाइक की तलाश की गई। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस चोरी हुई बाइक को बरामद करने में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048374

