[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हॉस्टल संचालक ने सुसाइड की कोशिश की:हॉस्पिटल में इलाज जारी; एक महीने पहले ही किराए पर लिया था हॉस्टल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हॉस्टल संचालक ने सुसाइड की कोशिश की:हॉस्पिटल में इलाज जारी; एक महीने पहले ही किराए पर लिया था हॉस्टल

सीकर में हॉस्टल संचालक ने सुसाइड की कोशिश की:हॉस्पिटल में इलाज जारी; एक महीने पहले ही किराए पर लिया था हॉस्टल

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में प्राइवेट हॉस्टल संचालक ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल हॉस्टल संचालक का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मामले में निजी छात्रावास संघ के द्वारा कार्रवाई की मांग की गई है। जिन्होंने हॉस्टल के बाहर करीब एक घंटे तक धरना भी दिया।

लीलाधर यादव ने बताया- उनके भांजे हेमंत यादव (21) ने सीकर में महादेव हॉस्टल किराए पर लिया था। करीब एक महीने पहले उसने हॉस्टल किराए पर लिया। 2 दिन पहले जब उनकी हेमंत से बात हुई थी, तब हेमंत ने कहा था कि हॉस्टल मालिक उससे एक साल का किराया एडवांस मांग रहा था। किराया नहीं देने पर कोर्ट कार्रवाई की धमकी दी है। लेकिन हॉस्टल में ज्यादा रजिस्ट्रेशन नहीं हुए। जिसके चलते हेमंत डिप्रेशन में था और उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।

निजी छात्रावास संघ के अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने बताया कि हमारी मांग है कि हॉस्टल मालिक द्वारा किराए को लेकर हेमंत को परेशान किया जा रहा था। ऐसे में उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है। हमारी मांग है कि मामले में उचित कार्रवाई हो। अन्यथा निजी छात्रावास संघ आंदोलन करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin