राजकीय उप जिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाओ का आलम नजर आ रहा है
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : राजकीय उप जिला अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाओ का आलम नजर आ रहा है। पिछले दिनों जहां दवा वितरण केंद्र पर अव्यवस्था दिखी जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं जब आज हमारी टीम उप जिला अस्पताल पहुंची तो जनरल वार्ड में कूलर पंखों की अव्यवस्थाएं नजर आई। भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि पूरे वार्ड में दो कूलर है जो खराब पड़े हैं और एक कूलर पिछले तीन दिन से खराब पड़ा है। परिजनों ने बताया कि बार अवगत कराने के बाद भी कूलर ठीक नहीं हुआ। जिला कलेक्टर के चूरू के मौसम को देखते हुए अस्पताल में गर्मी से राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्दश है वही अस्पताल प्रशासन छोटी छोटी समस्याओं को लेकर भी आंख मूंदे हुए है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042441


