सादुलपुर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई:विधायक समेत समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित किए, दी श्रद्धांजलि
सादुलपुर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई:विधायक समेत समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित किए, दी श्रद्धांजलि
सादुलपुर : सादुलपुर में गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक मनोज न्यांगली, जोगेंद्र झाझड़िया ,भाजपा के एडवोकेट वीरेंद्र शेरू पुनिया, सुरेंद्र स्वामी और कौशल पुनिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के स्वाभिमान और अस्मिता के लिए महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए। वक्ताओं ने बताया कि स्वाभिमान की लड़ाई में महाराणा प्रताप ने सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन कभी नहीं झुके।
कार्यक्रम में जोगेंद्र झझडिया, वीरेंद्र पूनिया, प्राचार्य राजकुमार पूनिया, डॉ. राजकुमार फगेड़िया, रामचंदर सिंह राठौड़, महावीर सांखला और पार्षद महेंद्र पड़िहार समेत कई लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शिक्षक मनोज पूनिया, राजकुमार फगेड़िया, पंकज बाजिया, जेपी सहारण, मनीराम दर्जी, राजेन्द्र सिंह, शायर सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044226


