[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड फौजी के घर दिनदहाड़े चोरी:लाइसेंसी 12 बोर की राइफल चोरी, 87 हजार नगद समेत लाखों का माल पार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड फौजी के घर दिनदहाड़े चोरी:लाइसेंसी 12 बोर की राइफल चोरी, 87 हजार नगद समेत लाखों का माल पार

रिटायर्ड फौजी के घर दिनदहाड़े चोरी:लाइसेंसी 12 बोर की राइफल चोरी, 87 हजार नगद समेत लाखों का माल पार

झुंझुनूं : कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रीको क्षेत्र में स्थित एक रिटायर्ड फौजी नरेंद्र सिंह के मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर लिया। चोरी की यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ गांव ढेवा का बास गया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नरेंद्र सिंह पुत्र लादूराम, उम्र 45 वर्ष, जाति जाट, निवासी ढेवा का बास, थाना सदर, हाल निवासी मकान नंबर 13-10, शास्त्री नगर (वार्ड संख्या 16), झुंझुनूं, ने कोतवाली थाना में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह 28 मई की रात अपने परिवार सहित गांव गया हुआ था। जब वह सुबह गांव से वापस अपने झुंझुनूं स्थित मकान पर लौटा तो देखा कि मकान के मुख्य द्वार पर ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त था और अलमारियां टूटी हुई थीं।

पीड़ित नरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर से एक लाइसेंसी 12 बोर की राइफल, उसके 15 राउंड, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, एक सोने की अंगूठी, दो चांदी की मछली की जोड़ी, बच्चों की गुल्लक तथा 87,600 की नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले से घर पर नजर रखी हुई थी।

थानाधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77