[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में युवक की मौत, कुछ ही दिन पहले हुआ था पिता का निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सड़क हादसे में युवक की मौत, कुछ ही दिन पहले हुआ था पिता का निधन

सड़क हादसे में युवक की मौत, कुछ ही दिन पहले हुआ था पिता का निधन

सिंघाना : कस्बे के सरकारी पशु अस्पताल के पास स्थित वार्ड 7 निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक के पिता का भी कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 7 निवासी प्रहलाद सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई जगदीश प्रसाद सैनी शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मस्तावाली ढाणी से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में भोदन पुलिया से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जगदीश प्रसाद को तुरंत सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

पिता के निधन के बाद नहीं सूखे थे आंसू, बेटे की मौत से टूटा परिवार:

परिवार पहले ही गहरे शोक में डूबा हुआ था। क्योंकि पिता कुल्ड़ाराम सैनी का निधन 16 मई को हुआ था। अभी पिता के उठावने तक भी परिवार शोक से उबर नहीं पाया था कि अब बेटे की असमय मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया। परिवार में मातम पसरा हुआ है और मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस युवक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin