13 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी युवक गिरफ्तार:रात में घर से किया था अगवा, परिजनों की कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं माना
13 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी युवक गिरफ्तार:रात में घर से किया था अगवा, परिजनों की कई बार चेतावनी के बाद भी नहीं माना
सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महेश कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी रात 1 से 2 बजे के बीच घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार उसने नाबालिग के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना और लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल जयसिंह और विकास की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043612


