जयपुर में RLP की युवा आक्रोश रैली 25 मई को:SI भर्ती रद्द और RPSC पुनर्गठन की मांग, हनुमान बेनीवाल करेंगे नेतृत्व
जयपुर में RLP की युवा आक्रोश रैली 25 मई को:SI भर्ती रद्द और RPSC पुनर्गठन की मांग, हनुमान बेनीवाल करेंगे नेतृत्व

चिड़ावा : राजस्थान की राजधानी जयपुर में 25 मई को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की युवा आक्रोश महारैली का आयोजन होगा। रैली का नेतृत्व हनुमान बेनीवाल करेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र फौजी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील डांगी श्योपुरा के आतिथ्य में हुई। फौजी ने बताया कि यह रैली एसआई भर्ती रद्द करवाने और आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है।
रैली संयोजक विकास गिल के अनुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता सुबह 9 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। आवासन मंडल मैदान, वीटी रोड, मानसरोवर में सभा होगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील डांगी श्योपुरा समेत कई पदाधिकारियों ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आरपीएससी में लगातार हो रहे विवाद और बेरोजगारों के साथ हो रहे छलावे को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह रैली में बेरोजगारी, भर्ती घोटाले और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह है और राजनीतिक गलियारों में भी इस आयोजन पर विशेष नजर है।