स्कूल संचालक के घर से 11.20 लाख की चोरी:परिवार के साथ इलाज के लिए जयपुर गए थे, लौटने पर ताला टूटा हुआ मिला
स्कूल संचालक के घर से 11.20 लाख की चोरी:परिवार के साथ इलाज के लिए जयपुर गए थे, लौटने पर ताला टूटा हुआ मिला
सीकर : सीकर में चोरों ने एक प्राइवेट स्कूल संचालक के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बसंत विहार स्थित कृषि उपज मंडी के पीछे किराए के मकान में रहने वाले स्कूल संचालक सुनील शर्मा के घर से चोर लगभग 10 लाख रुपए के गहने और 1.20 लाख रुपए की नगदी ले उड़े।
पीड़ित सुनील शर्मा के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ 12 से 22 मई तक जयपुर में इलाज के लिए गए थे। वापस लौटने पर उन्हें घर का गेट खुला और कमरों में सामान बिखरा मिला। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर नजर आए, जिनमें से तीन ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था, जबकि एक चोर बाहर निगरानी करता दिखाई दिया।
फुटेज के अनुसार, तीन चोर घर में करीब 20 मिनट तक रहे। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों की ओर इशारा करती है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042102


