[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में गैंगस्टर को फॉलो करने पर दो गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फॉलो किया था, भानीपुरा पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में गैंगस्टर को फॉलो करने पर दो गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फॉलो किया था, भानीपुरा पुलिस ने पकड़ा

सरदारशहर में गैंगस्टर को फॉलो करने पर दो गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फॉलो किया था, भानीपुरा पुलिस ने पकड़ा

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड इलाके की भानीपुरा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान मालकसर निवासी रामवतार (29) और जय गणेश (30) के रूप में हुई है। दोनों सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करते थे। भानीपुरा थाना अधिकारी राय सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर हिस्ट्रीशीटरों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। ये अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles