शांति भंडारी पुरस्कार सम्मान समारोह:राजगढ़ स्काउट संघ को मिला प्रथम पुरस्कार, नरेश कुमार बने श्रेष्ठ स्काउटर
शांति भंडारी पुरस्कार सम्मान समारोह:राजगढ़ स्काउट संघ को मिला प्रथम पुरस्कार, नरेश कुमार बने श्रेष्ठ स्काउटर
सादुलपुर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के मंडल मुख्यालय बीकानेर में आज शांति भंडारी पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक खन्ना ने की।
बीकानेर मंडल के 52 स्थानीय संघों में से स्काउट स्थानीय संघ राजगढ़ (चूरू) ने प्रथम स्थान हासिल किया। संघ के सचिव दिनेश मरोलिया को 11,000 रुपए का चेक, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्रेष्ठ स्काउट मास्टर श्रेणी का पुरस्कार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खुड़ड़ी के वरिष्ठ अध्यापक नरेश कुमार राय को दिया गया। उन्हें प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।
समारोह के बाद राजगढ़ लौटने पर स्थानीय संघ भवन में देवदास, राजेंद्र सिंह, राधेश्याम सैनी, शब्बीर खान और रोशन खान ने माला पहनाकर विजेताओं का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044976

