[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन:सिंघाना में सुमेर सिंह पूनिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए, संस्कारवान शिक्षा का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

राजस्थान शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन:सिंघाना में सुमेर सिंह पूनिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए, संस्कारवान शिक्षा का आह्लान

राजस्थान शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन:सिंघाना में सुमेर सिंह पूनिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए, संस्कारवान शिक्षा का आह्लान

सिंघाना : सिंघाना के विश्व भारती शिक्षण संस्थान में राजस्थान शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुमेर सिंह पूनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार और जिला पर्यवेक्षक थान सिंह सोमरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सत्यवीर धायल को संरक्षक और ललित शर्मा को सभाध्यक्ष बनाया गया। हेतराम पायल को उप सभाध्यक्ष, मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बंशीलाल रामावत व महेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

महिला प्रतिनिधित्व में सुनिता यादव और छोटी देवी को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सुबेसिंह को मंत्री, मनीराम को संयुक्त मंत्री और विजय सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघर्ष समिति के संयोजक सुशील कुमार सोमरा और सह संयोजक रोहिताश कुमार बनाए गए।

बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने राजकीय स्कूलों के बेहतर परिणामों की सराहना की और शिक्षकों से बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में थान सिंह सोमरा, सुबे सिंह, सुमेर सिंह, बंसीलाल रामावत, लक्ष्मण सिंह, रोहिताश कुमावत और मनीराम सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles