[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में स्कूल में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी:पूर्व डीसीपी ने दिया योगदान, 40 फीसदी राशि जमा कराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में स्कूल में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी:पूर्व डीसीपी ने दिया योगदान, 40 फीसदी राशि जमा कराई

नीमकाथाना में स्कूल में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी:पूर्व डीसीपी ने दिया योगदान, 40 फीसदी राशि जमा कराई

नीमकाथाना : नीमकाथाना के पुरानाबास स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जल्द एक आधुनिक लाइब्रेरी बनेगी। दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी और पुराना बास के मूल निवासी बी.एल. मीणा ने इस पहल की शुरुआत की है। मीणा ने अपने स्वर्गीय माता-पिता धन्नाराम मीणा और तीजा देवी की याद में यह योगदान दिया है। इस परियोजना की कुल लागत 17 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के तहत इसे मंजूरी मिली है।

योजना के प्रावधान के अनुसार, मीणा ने कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी 6.84 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। बाकी 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया-मीणा अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा को जीवन का मूल आधार मानते हैं। मीणा का मानना है कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगी। विद्यालय के संस्था प्रधान हरिराम शर्मा ने भी इस पहल में योगदान दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin