[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में दलित परिवार पर हमला:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मकान को किया क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रींगस में दलित परिवार पर हमला:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मकान को किया क्षतिग्रस्त

रींगस में दलित परिवार पर हमला:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मकान को किया क्षतिग्रस्त

रींगस : रींगस के भवानीपुरा गांव में एक दलित परिवार पर हमले के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 6 सितंबर का है। पीड़िता सोनिया ने बताया-वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इस दौरान कैंपर जीप समेत कई वाहनों में सवार लोग हथियार लेकर आए। उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने वाहनों से मकान को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के वाहनों को भी टक्कर मारी। इस हमले में कई लोग घायल हुए।

पुलिस उप अधीक्षक संजय बोथरा के निर्देशन में जांच की गई। पुलिस ने गोपाल सिंह उर्फ छीतरमल (38), विजय (47), रवि ऐचरा (18), लोकेश (30) और सुरेंद्र सिंह (39) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को एससी-एसटी न्यायालय सीकर में शनिवार को पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin