[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाड़मेर : चौके-छक्के लगाती बाड़मेर की मूमल सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानें…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बाड़मेरराजस्थानराज्य

बाड़मेर : चौके-छक्के लगाती बाड़मेर की मूमल सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानें…

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में इन दिनों 15 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रेतीली पिच पर मूमल के चौके-छक्के लगाते हुए वीडियो सबसे पहले बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शेयर किया।

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में इन दिनों 15 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रेतीली पिच पर मूमल के चौके-छक्के लगाते हुए वीडियो सबसे पहले बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शेयर किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी इसे अपने हैंडल से इसे ट्वीट किया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स बढ़ा रहे हौंसला

सोशल मीडिया पर इस 15 वर्षीय लड़की के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ यूजर्स लगातार इसका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। बता दें कि वीडियो में चौके-छक्के मारती दिख रही लड़की बाड़मेर के शिव उपखंड क्षेत्र के कानासर गांव निवासी मूमल है।

मूमल गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ मूूमल को क्रिकेट में भी रूचि है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि वहीं लोग खामोश होते हैं अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं! केवल अवसर की जरूरत है, बाकी ग्रामीण अंचल से आती ये लड़की भी क्रिकेट में अपना दमखम आजमाने के लिए तैयार हैं।

इंडिया के लिए खेलने का है सपना

मूमल ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट काफी पसंद है। उनका सपना है कि वह एक दिन इंडिया के लिए खेलें। मूमल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी वह अपने क्रिकेट के सपने का पूरा करना चाहती है। मूमल शानदार बैटिंग के साथ अच्छी बाॅलिंग भी करती हैं। मूमल के पिता किसान और मां गृहणी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin