[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Operation Sindoor: क्या राफेल ने बीकानेर से भरी भी उड़ान? मिसाइल के खोल से उठा सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

Operation Sindoor: क्या राफेल ने बीकानेर से भरी भी उड़ान? मिसाइल के खोल से उठा सवाल

राजस्थान के बीकानेर स्थित खाजूवाला में मंगलवार रात करीब 1 बजे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकानों को जवाबी कार्रवाई देने के लिए एयर स्ट्राइक शुरू की। राफेल ने बीकानेर से उड़ान भरी थी। इसके बाद बुधवार सुबह खेत में मिसाइल का खोल देखा गया। इसी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

 बीकानेर : जम्मू-कश्मीर में हुए 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक शुरू की है। बता दें कि राजस्थान के बीकानेर स्थित खाजूवाला में मंगलवार रात करीब 1 बजे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक की।

बता दें कि जैसे ही मिसाइल उड़ान भरकर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल किए। इसके बाद आज बुधवार सुबह बीकानेर के बंधनाऊ गांव के एक खेत में मिसाइल का खोल देखा गया।

बीकानेर से भरी थी राफेल ने उड़ान

सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमानों का प्रयोग किया गया, जो बीकानेर जिले के खाजूवाला से उड़ान भरकर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुए। जानकारी के अनुसार, इस एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया।

खेत में करीब 15 फीट लंबा एक मिसाइल का खोल मिला

बता दें कि बहावलपुर में स्थित इन आतंकी शिविरों को टारगेट कर बड़ी सटीकता से मिसाइलों द्वारा निशाना बनाया गया। इस हमले के कुछ ही घंटों बाद बीकानेर जिले के गांव बंधनाऊ में रामप्रसाद जोशी के खेत में करीब 15 फीट लंबा एक मिसाइल का खोल मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार देर रात उन्होंने आसमान में तेज चमक और फिर जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी। इसके बाद से ही मोमासर, उदरासर, सुरनजसर और आसपास के गांवों में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया था।

प्रशासन और सेना की टीम की जांच जारी

बता दें कि बीकानेर में आज बुधवार सुबह जब खेत में मिसाइल का खोल देखा गया, तो बंधनाऊ की रोही में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। फिलहाल प्रशासन और सेना की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है। हालांकि इसे लेकर सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है। एयरस्ट्राइक के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin