[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : एबीवीपी के कार्यकर्ता बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : एबीवीपी के कार्यकर्ता बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

भूख हड़ताल, कॉलेज में ABVP का आंदोलन शुरू:एमकॉम, उर्दू विषय, और आर्ट्स संकाय में पीजी समेत 7 सूत्री मांगें

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्री राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय के सामने 7 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज सैनी एव छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी सतवीर मीणा बैठे हैं।

एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज सैनी ने बताया कि

  • महाविद्यालय में एमकॉम खोला जाए
  • उर्दू विषय प्रारंभ किया जाए
  • कला संकाय में सभी विषयों से पीजी शुरू किया जाए
  • महाविद्यालय में स्थाई गार्ड लगाया जाए महाविद्यालय में एनसीसी शुरू की जाए
  • महाविद्यालय में खेल मैदान की साफ सफाई करवा कर खेल गतिविधियों पर ध्यान दिया जाए
  • पुस्तकालय को नियमित एवं सुचारु रुप से शुरू किया जाए

आदि मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद लंबे समय से धरना प्रदर्शन ज्ञापन आदि के माध्यम से मांग कर रही है लेकिन राजस्थान सरकार और महाविद्यालय प्रशासन इन मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं अंत में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।

सतवीर मीणा ने बताया कि अब विद्यार्थी परिषद आर पार की लड़ाई लड़ेगी और जब तक इन मांगों पूरा नहीं किया जाता है विद्यार्थी परिषद तब तक विद्यार्थी परिषद आंदोलन करती रहेगा

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुचि गोठवाल ने बताया कि अब भी अगर समय रहते राजस्थान सरकार और कॉलेज प्रशासन इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो मजबूरन छात्र शक्ति सड़कों पर उतरेगी और उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन एवं राजस्थान सरकार की होगी

इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक नीरज कुलहरी, ललित सैनी, गगन सैनी, भूपेंद्र, हितेश बुडानिया, दीपक, अजय हिसारिया, राहुल हिसारिया, सोनू वर्मा, पियूष शर्मा, खुशबू शेखावत, अंकित कुमावत, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin