नीमकाथाना में कुएं में लेपर्ड का शव:वन विभाग की टीम ने निकाला बाहर, शिकार का पीछा करने के दौरान गिरा
नीमकाथाना में कुएं में लेपर्ड का शव:वन विभाग की टीम ने निकाला बाहर, शिकार का पीछा करने के दौरान गिरा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सकराय वन क्षेत्र में एक कुएं से लेपर्ड का शव मिला। इसे लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को बाहर निकाला। वन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लेपर्ड करीब 7 से 8 साल का नर था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लेपर्ड शिकार का पीछा करने के दौरान कुएं गिर गया। शव का रेंज कार्यालय ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। घटनास्थल पर तहसीलदार अभिषेक सिंह, रेंजर जोगिंदर सिंह और कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वन विभाग पैंथर की मृत्यु के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042369


