सीकर में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:शादी समारोह से चुराई थीं दो बाइक; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद
सीकर में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:शादी समारोह से चुराई थीं दो बाइक; पूछताछ में खुलासे की उम्मीद
सीकर : सीकर के दादिया थाना पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो उन्होंने दादिया स्टैंड के बाहर से एक शादी समारोह के दौरान चुराई थीं। 1 मार्च को दादिया निवासी भरतवीर की लाल-काली बाइक और फतेहपुर निवासी जितेंद्र सिंह की काली स्प्लेंडर प्लस शादी समारोह से चोरी हो गई थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
दादिया थाना पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क और तकनीकी सहायता से विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर दादिया के वार्ड नंबर 9 निवासी विकास कुमार (25) और तारापुरा निवासी इरफान खान (20) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने आधा दर्जन अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042027


