[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूरणमल बाबा चौरंगी नाथ का लख्खी मेला शुरू:पहले दिन महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, तीन दिन तक चलेगा भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूरणमल बाबा चौरंगी नाथ का लख्खी मेला शुरू:पहले दिन महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, तीन दिन तक चलेगा भंडारा

पूरणमल बाबा चौरंगी नाथ का लख्खी मेला शुरू:पहले दिन महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, तीन दिन तक चलेगा भंडारा

खेतड़ी : नालपुर के बिस्सा में नाथ संप्रदाय के संत भक्त पूरणमल बाबा चौरंगी नाथ का पांच दिवसीय लख्खी मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मेला प्रबंध कमेटी के संयोजक कैप्टन प्रभु दयाल ने बताया कि धाम के पुजारियों ने जात की स्थापना की। देश भर से आई नवजात शिशुओं की माताओं और नव विवाहित दंपतियों ने धाम के तालाबों में मिट्टी छटाई कर पुण्य प्राप्त किया। भक्त बाबा को चूरमा की पिंडी का भोग लगाकर ज्योत दर्शन का लाभ ले रहे हैं। रात को मंदिर प्रांगण में जागरण होगा। नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी बाबा के इतिहास का गुणगान करेंगे। धाम में स्थित तालाब में गोदान का आयोजन भी होगा। मंदिर कमेटी ने हजारों भक्तों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की है। बाबा पूरणमल सेवा समिति हैदराबाद तीन दिन तक भंडारे का आयोजन करेगी। मेले में पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आएंगे।

इस मौके पर कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, शेर सिंह, पूर्व सरपंच विजय सिंह, डॉ जसविंदर चौधरी, बलवीर सिंह, दूलीचंद, सत्येंद्र चौधरी, विजेंद्र सिंह, फूलसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin