[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराणा प्रताप जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं ने बांटे चावल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाराणा प्रताप जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं ने बांटे चावल

महाराणा प्रताप जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं ने बांटे चावल

खेतड़ी : बसई के सेठ सीताराम गोयल खेल मैदान में शुक्रवार को होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह के लिए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घर-घर पीले चावल देकर निमंत्रण दिया।

करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी। जयंती समारोह के तहत बसई के सेठ सीताराम गोयल खेल मैदान से रथ यात्रा निकाली जाएगी जो उपखंड के कई गांवों से होते हुए खेतड़ी के अजीत अस्पताल स्थित अजीत सिंह पार्क में पहुंचेगी। समारोह को सफल बनाने के लिए मेहाड़ा गुर्जरवास, नांगलिया गुर्जरवास, डाडा फतेहपुरा, किशनपुरा धनचौली व रामबास में घर-घर पीले चावल देकर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस मौके पर सरपंच विजय सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह निर्वाण, हरेंद्र सिंह निर्वाण, टिंकू सिंह नरूका, राजेंद्र योगी, सुभाष सिंह निर्वाण, नरपाल सिंह निर्वाण, कर्मवीर सिंह शेखावत, राम सिंह यादव, विकास फौजी आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin