[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाखोद लूटकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई ट्रॉली और गेहूं बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

जाखोद लूटकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई ट्रॉली और गेहूं बरामद

जाखोद लूटकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई ट्रॉली और गेहूं बरामद

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ पुलिस ने ग्राम जाखोद में 24 अप्रैल 2025 को हुई सनसनीखेज लूट की घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार और मनपाल निवासी रामबास पुलिस थाना झोझु कलां हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई ट्रॉली, 160 गेहूं के कट्टे और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। परिवादी अमीत कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को रात को वह अपने साथी विजय के साथ ट्रैक्टर में 160 गेहूं के कट्टे लेकर सूरजगढ़ अनाज मंडी जा रहे थे। जाखोद से 3-4 किलोमीटर पहले एक सफेद बोलेरो गाड़ी ने उनका पीछा किया और ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। गाड़ी से उतरे तीन लोगों, जिनमें से एक अजय कुमार था और दो अन्य ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था, ने अमीत और विजय को जबरदस्ती ट्रैक्टर से उतारा। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद छीने और दोनों को बोलेरो में बैठाकर जाखोद बाईपास पर छोड़ दिया। एक आरोपी ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सूरजगढ़ पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आसूचना और साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय कुमार और मनपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटी गई ट्रॉली, 160 गेहूं के कट्टे और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेसी रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin