[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : सोशल मीडिया पर देसी कट्टे के साथ फोटो डाली:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जा चुका जेल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : सोशल मीडिया पर देसी कट्टे के साथ फोटो डाली:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जा चुका जेल

सोशल मीडिया पर देसी कट्टे के साथ फोटो डाली:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जा चुका जेल

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल कर हवाबाजी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा भी बरामद किया है।

आरोपी राजेंद्र ने देसी कट्टे के साथ ये फाटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
आरोपी राजेंद्र ने देसी कट्टे के साथ ये फाटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

सीआई विनोद सांखला ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर सोशल मीडिया के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन कर रखा है। जिसके तहत पुलिस को सूचना मिली कि राजेंद्र नाम का युवक पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दहशत फैलाने और हवाबाजी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया । पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से मामले की जांच की तो सामने आया कि खेतड़ी तहसील के रंवा गांव का रहने वाला राजेंद्र उर्फ बचिया पुत्र महिपाल सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल किया था। जिस पर पुलिस ने सोमवार रात को रंवा गांव में दबिश देकर राजेंद्र उर्फ बचिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

सीआई ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर अपराधियों के संपर्क पर आने वाले युवकों की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। वही आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी राजेंद्र उर्फ बचिया पहले भी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में जेल जा चुका है। सीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियारों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin