[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 साल की मासूम से दरिंदगी; आरोपी मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

5 साल की मासूम से दरिंदगी; आरोपी मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार

5 साल की मासूम से दरिंदगी; आरोपी मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार

बुहाना : बुहाना थाना इलाके के एक गांव में पांच साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मासूम को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार शाम चार बजे मासूम अपने घर पर खेल रही थी। इसी दौरान 40 वर्षीय आरोपी रवि कुमार उर्फ कालिया वहां आया और मासूम को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और दरिंदगी की। उसके बाद मासूम को उसके घर से 100 मीटर दूर चौक में छोड़ गया। मासूम रोते हुए लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। तब मासूम को चिड़ावा के अस्पताल में लेकर गए। जहां उसे भर्ती किया गया। इस संबंध में बुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाधिकारी उमराव जाट अस्पताल पहुंचे। पीड़िता का बुहाना के अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया गया है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि गुरुवार को आरोपी रवि कुमार उर्फ कालिया (40) पुत्र कैलाश को राउंडअप कर लिया है।

आरोपी को 10 साल पहले छोड़कर जा चुकी पत्नी व बच्चे

मासूम से दरिंदगी का आरोपी रवि कुमार के 13 साल की बेटी है। शराब पीकर वह आए दिन झगड़ा करता था। इससे तंग आकर करीब दस साल पहले उसकी पत्नी-बेटी को साथ लेकर उसे छोड़कर चली गई। आरोपी रवि कुमार को मासूम बाबा कहती थी। आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना था। वह उसकी बेटी से आधी उम्र की थी। वह अक्सर उसे खिलाने के बहाने लेकर जाता था। बुधवार को भी वह उसे खिलाने का बहाना कर अपने साथ ले गया था। जहां उसके साथ मुहं काला किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin