चिड़ावा में परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ी भीड़:माल्यार्पण कर दीप जलाया, श्रद्धालुओं ने किया पूजन
चिड़ावा में परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ी भीड़:माल्यार्पण कर दीप जलाया, श्रद्धालुओं ने किया पूजन

चिड़ावा : चिड़ावा में श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भगेरिया मार्केट स्थित राधिका गिफ्ट गैलरी पर पवन शर्मा नवहाल के संयोजन में सर्व समाज की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर केक काटा गया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए माता पिता के प्रति हमेशा सम्मान का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान जय परशुराम, जय श्री राम के नारों से परिसर गूंज उठा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान रामगोपाल मिश्र, सत्येंद्र कौशिक, सुरेश शर्मा, बाबूलाल वर्मा, मोहित तांडयत, शंभु शर्मा, नरेंद्र गिरधर, नवीन सोनी, अमित चोटियां, अमित सैनी गोलू, शेरा नरहड़, नितेश जांगिड़, विनय सोनी, कृष्ण स्वामी, दिनेश स्वामी, डॉ चंद्रमौलि पचरंगिया, विक्की हर्षवाल, सुभाष शर्मा, प्रभु, संजय शर्मा, मंजू शर्मा, ललित अग्रवाल, नीरज भगेरिया, मनोज केडिया, विनोद नेहरा,जाकिर खान, पार्षद मदन डारा, योगेंद्र, योगेश शर्मा, सचिन, मनोज माटोलिया, भजनलाल माटोलिया, पृथ्वी राज शर्मा, सुशील शर्मा, मुकेश अग्रवाल, विजेंद्र सैनी सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।