[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में मां-बेटे टंकी पर चढ़े:खेत से पेड़ काटने पर कार्रवाई नहीं होने से थे नाराज, डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में मां-बेटे टंकी पर चढ़े:खेत से पेड़ काटने पर कार्रवाई नहीं होने से थे नाराज, डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरे

सादुलपुर में मां-बेटे टंकी पर चढ़े:खेत से पेड़ काटने पर कार्रवाई नहीं होने से थे नाराज, डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरे

सादुलपुर : सादुलपुर (चूरू) में सांखू मोड़ स्थित पानी की टंकी पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला अपने बेटे के साथ चढ़ गई। दुमकी गांव निवासी मुन्नी देवी ने यह कदम पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खेत से अवैध रूप से खेजड़ी के पेड़ काटे गए, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मुन्नी देवी का कहना है कि उनकी कृषि भूमि खाता नंबर 221 और 222 पर स्थित है, जहां से उनके जेठ रघवीर पुत्र नानकोर ने करीब 52 क्विंटल खेजड़ी के पेड़ काट लिए। विरोध करने पर रघवीर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने सिधमुख थाने में कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दीं, साथ ही तहसीलदार सिधमुख, थानाधिकारी और चूरू एसपी को भी ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्थिति से आक्रोशित होकर वे मंगलवार को बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गईं और कहा कि जब तक पेड़ काटने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजेश सिहाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया।

डेढ़ घंटे बाद नीचे उतरे

करीब डेढ़ घंटे बाद, दोपहर ढाई बजे मां-बेटे को टंकी से नीचे उतारा गया। इसके बाद सादुलपुर थाने में थानाधिकारी राजेश सिहाग ने तहसीलदार सहित अन्य उच्च अधिकारियों से उनकी वार्ता करवाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin