बेटी को घोड़ी पर बिठाकर निकाली बनोरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
बेटी को घोड़ी पर बिठाकर निकाली बनोरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : नानूवाली बावड़ी के वार्ड नंबर 12 में प्रीतम सैनी पुत्री हुकमाराम को घोड़ी पर बैठाकर बनोरी निकाली गई। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए समाज में बेटियों की महत्वता और सम्मान को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। बलवीर सैनी व राजेश कुमावत ने बताया कि बेटी को घोड़ी पर बिठाकर बनोरी निकालने का यह आयोजन क्षेत्र की बेटियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर राजेश कुमावत प्रिंसिपल, बलबीर सैनी, ताराचंद सैनी, लक्ष्मीचंद सैनी, रामनिवास सैनी, शेरसिंह, कृष्ण कुमार, पंकज सैनी, सरला प्रजापति, उषा सैनी, पुष्पा सैनी, सुमन, सुमन सैनी, प्रियंका, सोनू, शकुंतला, लाली देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036209


