खींवासर में पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर बेटों ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्सियां व गौशालाओं में किया दान
खींवासर में पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर बेटों ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्सियां व गौशालाओं में किया दान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया
ककराना : क्षेत्र के खींवासर ग्राम में रविवार को स्व बजरंग लाल मुंड की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में सुपुत्रों ने पिता को याद किया व पुष्प अर्पित किए। दोनों बेटों ने पिता की यादगार को ताज बनाने के लिए पुण्य का काम किया । बेटे संजीव मुंड, अजित मुंड ने सार्वजनिक श्मशान घाट जैसे स्थानों पर सीमेंट की कुर्सियां लगाई व श्री राम गौशाला छावसरी में गायों के लिए 40 मण तुड़े की गाड़ी दान की। आस पास के ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।इस अवसर पर इंदिरा देवी धर्मपत्नी स्व बजरंग लाल मुंड,सोनू देवी, आरती देवी, प्रियांशु, वेदांशु ,धर्मपाल मूंड,सतवीर मूंड,राजेश मूंड ,बलबीर,नरेश जाखल, महिपाल , विक्रम सीथल,वीरेंद्र,हरिसिंह, अनिल मुंड ग्रामीण मौजूद थे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037311

