राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की नई कार्यकारिणी घोषित:महेंद्र सिंह पूनियां अध्यक्ष और संजय खीचड़ मंत्री बने, नई शिक्षा नीति 2020 पर जताई चिंता
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की नई कार्यकारिणी घोषित:महेंद्र सिंह पूनियां अध्यक्ष और संजय खीचड़ मंत्री बने, नई शिक्षा नीति 2020 पर जताई चिंता

सादुलपुर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा राजगढ़ का वार्षिक अधिवेशन हवा सिंह पूनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में नई शिक्षा नीति 2020 पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। रतन सिंह पूनिया और ओम प्रकाश मुहाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति निजीकरण और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देगी। साथ ही इससे बड़े पैमाने पर पदों में कटौती होगी। चुनाव पर्यवेक्षक वेदपाल मलिक और ओमप्रकाश पूनिया ने ऑप्स की सुविधा पर मंडरा रहे खतरे की ओर ध्यान दिलाया।
कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव में महेंद्र सिंह पूनिया को अध्यक्ष और संजय खीचड़ को मंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में सुरेश नामक सभाध्यक्ष, महावीर प्रसाद घोडेला उपसभाध्यक्ष, दरिया सिंह प्रजापत वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विनोद निधीवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला नीति और 2007-2008 में नियुक्त शिक्षकों की वेतन विसंगति पर चर्चा हुई। इन मुद्दों पर संघर्ष की रणनीति भी तैयार की गई।
कार्यक्रम में उषा देवी, कृष्णा, पुष्पा, विमला, मंजू, प्रियंका, बबीता समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी विरेंद्र पूनिया ने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।