नीमकाथाना जिला बनाने की मांग:विधायक और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, महिलाएं भी हुईं शामिल
नीमकाथाना जिला बनाने की मांग:विधायक और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, महिलाएं भी हुईं शामिल
नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला और सीकर संभाग को निरस्त किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्राम पुंछलावाली में विधायक मोदी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों के साथ शामिल हुए। विधायक ने कहा कि इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में सभी प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के हक के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों की मांग है कि नीमकाथाना को जिला का दर्जा दिया जाए और सीकर संभाग को बहाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने नीमकाथाना जिला बनाकर जनता को एक तोहफा दिया था। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार ने नीमकाथाना जिले को हटाकर जनता के साथ कुठाराघात किया है, अगर आने वाले दिनों में सरकार नीमकाथाना जिले को बहाल नहीं करेगी तो जनता उग्र आंदोलन करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037717


