झुंझुनूं : परिवहन मंत्री ने दिखाई मानवता:हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल
परिवहन मंत्री ने दिखाई मानवता:हादसे में घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल
झुंझुनूं : परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने मानवता दिखाते हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। मामला सीकर के पास मलेखड़ा का है। मंत्री बृजेंन्द्र सिंह ओला अपने काफिला के साथ जयुपर से झुंझुनूं आ रहे थे। रास्ते में आज शुक्रवार को मलखेडा में कुछ घायल लोग सड़क पर तडपते हुए नजर आए। लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने के जगह खडे़ होकर तमाश देख रहे थे। इतने में मंत्री ने अपने काफिलों को रकवाया। पुलिस एस्कॉर्ट से तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद मंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के बारे में फीडबैक भी लिया। घटना के फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। मंत्री ओला ने कहा कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए हमें आगे आना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग हादसे के बाद तमाशबीन बन जाते है। इसलिए हमें बिना देरी किए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर मदद से घायल की जान बच सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130985

