[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनू नागरिक मंच, गौ संवर्धन संस्थान एवं डब्ल्यू शॉप के तत्वावधान में जनचेतना हेतु हेलमेट वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनू नागरिक मंच, गौ संवर्धन संस्थान एवं डब्ल्यू शॉप के तत्वावधान में जनचेतना हेतु हेलमेट वितरण

झुंझुनू नागरिक मंच, गौ संवर्धन संस्थान एवं डब्ल्यू शॉप के तत्वावधान में जनचेतना हेतु हेलमेट वितरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  झुंझुनू नागरिक मंच, गौ संवर्धन संस्थान एवं डब्ल्यू शॉप के तत्वावधान में जनजागृति अभियान के तहत आई एस आई मारके के गुणवत्ता वाले 51 हेलमेट वितरित किए गए l नागरिक मंच के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि एक नंबर रोड पर बॉम्बे कॉम्प्लेक्स व मल्टीपरपज स्कूल के सामने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल, स्कूटी दो पहिया वाहन चलाने वाले को रोककर पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल छबा, यातायात प्रभारी धर्मेंद्र मीणा व सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा के मुख्य आतिथ्य में वाहन चालकों को समझा कर हेलमेट वितरित किए व समझाया कि अपनी सुरक्षा के साथ साथ यातायात नियमों का भी पालन करें l

अतिथियों ने बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों को एक एक गुलाब के फूल के साथ निशुल्क हेलमेट देकर हेलमेट नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की गई l इस मौके पर डीएसपी शंकरलाल छाबा ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा है, जिंदगी है इसे सभी दुपहिया वाहन चालकों को अपनाना चाहिए l उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गलती जिंदगी खो देती है, हमारी एक भूल संपूर्ण परिवार के लिए दुखदाई हो सकती हैं, इसलिए हेलमेट का नियमित प्रयोग करें l यातायात प्रभारी धर्मेंद्र मीणा ने दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि लापरवाही जानलेवा है l कमल कांत शर्मा ने सभी दो पहिया वाहन चालको से नियमित हेलमेट लगाने का आह्वान किया l

इस अवसर पर गो संवर्धन संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रवीण स्वामी, प्रकाश डब्ल्यू सिरोलिया, सुनील मोरवाल, नरेश पुरोहित, अक्षय सुरोलिया, रविंद्र चौहान आदि गणमान्य ज़न उपस्थित रहे l

Related Articles

Mantratoto luwakpoker