शिक्षकों का कब सुधरेगा ये बौद्धिक स्तर.. ! कब तक तैयार करते रहेंगे मुन्नाभाई.. !
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : देखिए एक बानगी और बेहद शर्मनाक एक शिक्षक की बौद्धिक स्थिती। झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के गाँव डूमरा के राजस्व गाँव- घीसा की ढ़ाणी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बोर्ड पर पढ़ाया गया की गांधी जी 1921-1934 तक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। जबकी फैक्ट यह है की केवल 26,27 दिसंबर, 1924 को कर्नाटक के बेलगांव में आयोजित कांग्रेस के 39 वें एकमात्र अधिवेशन में ही गांधी अध्यक्ष रहे। ऐसे तराशा जा रहा है देश के भावी भविष्य को राष्ट्र निर्माता शिक्षकों द्वारा। अफसोस की राष्ट्रपिता जैसे विश्वविख्यात सख्सियत वाले व्यक्तित्व के बारे में ऐसे बहुत गलत-सलत पढ़ाया जायेगा, तो इस देश के भावी कर्णधारों का क्या हस्र होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034267


