[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रेशर पर हथियार की नोक पर रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्रेशर पर हथियार की नोक पर रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

क्रेशर पर हथियार की नोक पर रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी : मेहाडा थाने की पुलिस ने क्रेशर पर हथियार की नोंक पर रंगदारी मांगने व मारपीट करने के आरोप में 10-10 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश दुधवा निवासी छोटेलाल मीणा उर्फ बादल मीणा व महावीर उर्फ हीरा गुर्जर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि 27 मार्च को मोड़ी हाल दूधवा में क्रेशर के पार्टनर राजपाल सैनी ने रिपोर्ट दी थी कि क्रेशर पर एक बाइक पर तीन व्यक्ति आए। तीनों के हाथों में हथियार थे। बाइक से उतरते बाहर बैठे मुनीम कैलाश के साथ मारपीट की व क्रेशर चलाने के लिए 20 हजार रुपए मंथली देने की मांग की। मंथली नहीं देने पर गोली मारने व क्रेशर को बंद कराने की धमकी दी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने करीब 450 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और साइबर टीम की मदद से तलाश शुरू की गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा जयपुर में दबिश दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों अहमदाबाद ट्रेन से जम्मू जाकर पैसे लेने के लिए निजामपुर स्टेशन पर आएंगे। पुलिस थाने व एजीटीएफ की टीम ने निजामपुर रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर बदमाश छोटेलाल मीणा उर्फ बादल मीणा तथा महावीर उर्फ हीरा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin