[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्व ग्राम गोबिन्ददास पुरा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्व ग्राम गोबिन्ददास पुरा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग

राजस्व ग्राम गोबिन्ददास पुरा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग

खेतड़ी : राजस्व ग्राम गोबिन्द दासपुरा के ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी खेतड़ी को ज्ञापन देकर गोबिन्ददास पुरा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग की है। पूर्व सरपंच अलबाद सिंह, बाबू सिंह, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, गूगन सिंह ने बताया कि गोबिन्ददासपुरा नवगठित पंचायत रामपुरा में शामिल करना प्रस्तावित है। गोबिन्ददासपुरा की जनसंख्या 2167 है। जबकि रामपुरा की जनसंख्या मात्र 446 है तथा धीरजपुरा की जनसंख्या 298 है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भी गोबिन्ददासपुरा इन दोनों गांवों से बड़ा है। गोबिन्द दासपुरा ,रामपुरा व धीरजपुरा के मध्य में स्थित है तथा चारों तरफ से सड़क से जुड़ा हुआ है। गोबिन्ददासपुरा में राजकीय विद्यालय, वैकल्पिक पंचायत भवन उपलब्ध है तथा पंचायत मुख्यालय बनाने के समस्त मापदंड पूर्ण करता है। अत: गोबिन्द दास पुरा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin