[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा:हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल; एक की हालत नाजुक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा:हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल; एक की हालत नाजुक

चूरू रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा:हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल; एक की हालत नाजुक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा मशीन का पट्टा टूट गया। इससे भारी बीम दो मजदूरों पर गिर गई। घायल मजदूरों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के दुर्गनपुर गढ़ी निवासी 18 वर्षीय आसिफ और 24 वर्षीय परवेज के रूप में हुई है। दोनों बीम को पकड़कर दिशा-निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान हाइड्रा मशीन का पट्टा टूट गया।

साथी मजदूर घायलों को तुरंत निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। परवेज के सिर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आसिफ को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में साथी मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin