इंस्टाग्राम पर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार:पुलिस के सामने भी दी धमकी, शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई
इंस्टाग्राम पर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार:पुलिस के सामने भी दी धमकी, शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई
चूरू : चूरू में इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद के अनुसार वार्ड 24 के जुल्फीकार ने आथुना मोहल्ला निवासी अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जुल्फीकार ने बताया कि अब्बास ने उसे इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो भेजा था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस को अब्बास कलेक्ट्रेट के पास मिला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह आक्रोशित हो गया। पुलिस के समझाने के बावजूद वह नहीं माना। उल्टा पुलिस की मौजूदगी में जुल्फीकार को धमकियां देने लगा। इस पर पुलिस ने संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045821

